फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   If you are going to be included in CTET or UPTET then know this important thing-safalta

CTET/UPTET 2021: CTET या UPTET में होने जा रहे हैं शामिल तो जान ले ये जरूरी बात, इनमें सफल होने के बाद शिक्षक की नौकरी के लिए यहाँ कर सकते हैं आवेदन

Wed, 05 Jan 2022 04:02 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 05 Jan 2022 04:02 PM IST
सार

केंद्रीय स्तर पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाएगा। इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
If you are going to be included in CTET or UPTET then know this important thing-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं में से एक हैं। गौरतलब है कि CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच किया जा रहा है और UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया जाना है। इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं,तो बाकी बचे समय में इनके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

सफल होने के बाद यहाँ मिल सकती है नौकरी :

CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बार आयोजित होने जा रही UPTETमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में होने वाली 50 हजार शिक्षकों की भर्ती में भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होगा इतना स्कोर :

इन दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में सफल होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होगा। इसके अलावा OBC तथा अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5अंक प्राप्त करना होगा। गौरतलब है कि CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं में दो पेपर का आयोजन होता है। इनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को CTET तथा UPTET का पेपर 1 और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। CTET और UPTET दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए समय में सफलता के साथ अपनी तैयारी को बनाएं बेहतर :

CTET तथा UPTETमें शामिल हो रहे अभ्यर्थी सफलता के कोर्स की मदद से परीक्षा के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकते हैं और सरकारी शिक्षक बनने का अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आपको एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed