IDBI Assistant Manager: आईडीबीआई सहायक प्रबंधक परिणाम घोषित; डाउनलोड करने का तरीका
IDBI Assistant Manager Result 2023: आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड "ए") 2023-24 ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IDBI Assistant Manager Result 2023: आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड "ए") 2023-24 ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। ऑनलाइन परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। आईडीबीआई भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 600 सहायक प्रबंधक पदों को भरना है।
IDBI Assistant Manager Result: डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “करिअर” टैब पर क्लिक करें। -
"सहायक प्रबंधक की भर्ती (ग्रेड "ए") - 2023-24 के तहत उपलब्ध ऑनलाइन परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
IDBI Assistant Manager Result: चयन प्रक्रिया
आईडीबीआई बैंक ने सहायक प्रबंधक (ग्रेड "ए") 2023-24 की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), दस्तावेज सत्यापन (डीवी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएमटी) शामिल हैं।