फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICMR NIV Technical Assistant,Technician Recruitment know how to apply at niv.icmr.org.in

ICMR NIV Recruitment 2023: आईसीएमआर एनआईवी में निकलीं नौकरियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

ICMR NIV Technical Assistant,Technician Recruitment 2023: आईसीएमआर एनआईवी में कई पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICMR NIV Technical Assistant,Technician Recruitment know how to apply at niv.icmr.org.in
icmr niv recruitment - फोटो : amar ujala

विस्तार

ICMR NIV Technical Assistant Recruitment 2023: आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (आईसीएमआर-एनआईवी) की तरफ से संस्थान में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट niv.icmr.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर, 2023 तक है।

विज्ञापन

ICMR NIV रिक्तियों का विवरण

आईसीएमआर-एनआईवी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 80 तकनीकी पदों को भरना है, जिनमें से 49 रिक्तियां तकनीकी सहायक के पद के लिए हैं और 31 रिक्तियां तकनीशियन-I के पद के लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICMR NIV Recruitment आवेदन शुल्क

आईसीएमआर-एनआईवी में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
 

विज्ञापन

ICMR NIV आयु सीमा

  • आईसीएमआर-एनआईवी भर्ती के लिए तकनीकी सहायक टीए पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

  • तकनीशियन टेक पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी 2023 नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
     

ICMI-NIV शैक्षणिक योग्यता

आईसीएमआर-एनआईवी में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में स्नातक डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में डिप्लोमा के साथ 10+2 इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed