फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICF Railway Recruitment 2022 For the post of Apprentice apply at pb.icf.gov.in sarkari naukri

ICF Railway Recruitment 2022: रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बंपर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 01 Jul 2022 10:45 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 10:45 AM IST
सार

ICF Railway Recruitment 2022: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
ICF Railway Recruitment 2022 For the post of Apprentice apply at pb.icf.gov.in sarkari naukri
ICF Railway Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

ICF Railway Recruitment 2022:भारतीय रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। रेलवे की की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने बंपर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत अपरेंटिस के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों को काम पर रखा जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

ICF Railway Recruitment 2022:कब तक कर सकेंगे आवेदन?
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई की ओर से अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है। बता दें कि विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICF Railway Recruitment 2022:इतने पदों पर है भर्ती
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 800 निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण-:

विज्ञापन

फ्रेशर्स के लिए भर्ती का विवरण

  • बढ़ई: 37 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 32 पद
  • फिटर: 65 पद
  • मशीनिस्ट: 34 पद
  • पेंटर: 33 पद
  • वेल्डर: 75 पद

 

एक्स आईटीआई के लिए भर्ती का विवरण

  • बढ़ई: 50 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 156 पद
  • फिटर: 143 पद
  • मशीनिस्ट: 29 पद
  • पेंटर: 50 पद
  • वेल्डर: 170 पद
  • पासा: 02 पद

क्या है जरूरी योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ में दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही साइंस और मैथ्स के साथ में 12वीं पास या इसके समकक्ष कोई योग्यता और संबंधित क्षेत्र में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी जरूरी है। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों को 100  रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

क्या रहेगा वेतन?
फ्रेशन दसवीं पास के लिए- 6000 रुपये प्रतिमाह
फ्रेशन बारहवीं पास के लिए- 7000 रुपये प्रतिमाह
Ex-ITI के लिए- लिए- 7000 रुपये प्रतिमाह
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed