फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICAR IARI Technician Admit Card IARI will release admit card for the recruitment on the posts of Technician know how to download it sarkari naukri

ICAR IARI Technician Admit Card: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Mon, 17 Jan 2022 09:44 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 09:44 PM IST
सार

ICAR IARI Technician Admit Card: इस भर्ती के माध्यम से तकनीशियन 641 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं हैं। आईएआरआई ने इस भर्ती के लिए 18 दिसंबर, 2021 से लेकर 20 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।

विज्ञापन
ICAR IARI Technician Admit Card IARI will release admit card for the recruitment on the posts of Technician know how to download it sarkari naukri
ICAR IARI Technician Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जा सकता है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के अपना आवेदन किया था, वह आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


कब होगी परीक्षा?
आईएआरआई तकनीशियन भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 से लेकर 5 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से तकनीशियन 641 रिक्त पदों पर भर्तियां की जानीं हैं। आईएआरआई ने इस भर्ती के लिए 18 दिसंबर, 2021 से लेकर 20 जनवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। अधिक जानकारी और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।

2. अब होम पेर पर दिखाई दे रहे तकनीशियन भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। इस पर परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, पाली और अन्य दिशानिर्देश दिए गए हैं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र अपने साथ में एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed