{"_id":"65e5d2a3bf331963d80118c8","slug":"icai-ca-may-application-correction-opens-at-icai-org-edit-till-9-march-2024-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA 2024: सीए इंटरमीडिएट, फाइनल आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो; ये है सीधा लिंक और अंतिम तिथि","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ICAI CA 2024: सीए इंटरमीडिएट, फाइनल आवेदन पत्र में सुधार के लिए खुली विंडो; ये है सीधा लिंक और अंतिम तिथि
Mon, 04 Mar 2024 07:24 PM IST
आकाश कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:24 PM IST
सार
ICAI CA 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए मे फाउंडेशन, इंटर और फाइनल आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
ICAI CA Application Form Correction Open: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा के आवेदन के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। यदि आपके फॉर्म में कोई त्रुटी रह गई है, तो आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं। आईसीएआई की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, अभ्यर्थियों को सुधार के लिए 09 मार्च, 2024 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन पत्र में सुधार कर लें।
विज्ञापन
CA Intermediate Application Form Correction: कब होगी परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाएं मई में निर्धारित हैं। वहीं फाउंडेशन की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन लिंक 02 फरवरी से 02 मार्च, 2024 तक एक्टिव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICAI CA Intermediate & Final Application Correction: ऐसे करें सुधार
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं:
- सबसे पहले icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Intermediate & Final Correction Form 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Login ID और Password दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एप्लीकेशन फॉर्म आपके सामने दिख जाएगा।
- यहां अपने फॉर्म में करेक्शन करें।
- नीचे सेव पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।