ICAI CA December Exam 2021: जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र, यहां पढ़िए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
ICAI CA December Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा 2021 के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। संस्थान ने परीक्षा केंद्रों, परीक्षा अधिकारियों और परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिशानिर्देश आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर उपलब्ध हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने अगले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (आईपीसी) (पुरानी योजना), इंटरमीडिएट (नई योजना), फाइनल (पुरानी योजना के साथ-साथ नई योजना) परीक्षाओं के लिए दिसंबर 2021 परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 परीक्षा 6 से 20 दिसंबर, 2021 तक आयोजित होने वाली है।
संस्थान ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा-दिवस के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icaiexam.icai.org पर जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि सीए दिसंबर 2021 के एडमिट कार्ड की उपलब्धता के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
उम्मीदवार ध्यान दें कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आईसीएआई ने परीक्षा के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पढ़िए-
- सुरक्षा सावधानियों और स्वच्छता के आवश्यक मानक को बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा।
- बैठने की व्यवस्था को पर्याप्त रूप से साफ किया जाएगा। उम्मीदवार बैठने की जगह को अपने हैंड सैनिटाइज़र से भी साफ कर सकते हैं। वे अपनी पसंद के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेस शील्ड, हाथ के दस्ताने आदि भी साथ रखेंगे।
-
प्रवेश पर परीक्षा पदाधिकारियों/उम्मीदवारों के तापमान की जांच के लिए थर्मो स्कैनिंग की जाएगी।
-
उम्मीदवारों को फेस मास्क, फेस शील्ड, हैंड ग्लव्स, व्यक्तिगत पानी की बोतल, हैंड सैनिटाइजर, परीक्षा संबंधी दस्तावेज ले जाने की अनुमति होगी।
-
परीक्षा स्टाफ को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किए गए आरोग्य सेतु ऐप में कोई जोखिम स्थिति नहीं होगी।
-
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा हॉल में दोपहर 1.00 बजे से पहले फेस मास्क पहनकर रिपोर्ट करें और अपने साथ परीक्षा संबंधी सामान और दस्तावेज ले जाएं।