फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO Mains Admit Card 2023 download link active at ibps.in; Check Details here

IBPS SO Mains Admit Card: आईबीपीएस एसओ मेंस के प्रवेश-पत्र जारी, मुख्य परीक्षा 29 जनवरी को होगी

Thu, 19 Jan 2023 05:14 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 05:14 PM IST
सार

IBPS SO Mains Admit Card 2023 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से विशेषज्ञ अधिकारियों (CRP SPL-XII) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
IBPS SO Mains Admit Card 2023 download link active at ibps.in; Check Details here
IBPS SO Mains Admit Card Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS SO Mains Admit Card 2023 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से विशेषज्ञ अधिकारियों (CRP SPL-XII) मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार IBPS SO मेन्स 2023 के एडमिट कार्ड बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस एसओ (IBPS SO) मेन्स परीक्षा 29 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिकारियों ने आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 2022 का परिणाम 17 जनवरी, 2023 को जारी किया। 

विज्ञापन

IBPS SO Mains Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    IBPS SO Mains Admit Card 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक आईबीपीएस वेबसाइट- ibps.in पर जाएं।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज के बाईं ओर 'सीआरपी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद 'कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स XII' पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अगले पेज पर री-डायरेक्ट होने के बाद, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा कॉल लेटर पर क्लिक करें। 
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईबीपीएस एसओ मेन्स कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए आवश्यक पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां आपका एडमिट कार्ड कम कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे सावधानी पूर्वक अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में डाउनलोड कर लें। 
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


IBPS SO Mains तीन चरणों में होती है परीक्षा

IBPS की स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार आदि तीन चरणों में आयोजित की जाती है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 24 दिसंबर और 31 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों में आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, विधि अधिकारी, मानव संसाधन, कार्मिक अधिकारी और विपणन अधिकारी के लिए स्केल-1 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed