IBPS RRB Vacancy 2025: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13000+ पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन; ये रहा लिंक
IBPS RRB Notification 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में क्लर्क और पीओ सहित कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के पदों को भरा जाएगा।
विस्तार
IBPS RRB Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में क्लर्क और ऑफिसर (PO) समेत कई पदों पर 13000 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
IBPS RRB 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2025
- प्रीलिम्स परीक्षा: नवंबर 2025
- प्रीलिम्स रिजल्ट: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
- मेन परीक्षा: दिसंबर 2025 / फरवरी 2026
IBPS RRB Vacancy 2025: पद और योग्यता
| पद का नाम | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) | 7972 | किसी भी विषय से ग्रेजुएशन |
| ऑफिसर स्केल-I | 3857 | किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन |
| ऑफिसर स्केल-II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर) | 845 | 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + 2 साल अनुभव |
| आईटी ऑफिसर स्केल-II | 87 | कंप्यूटर/आईटी संबंधित डिग्री + 1 साल अनुभव |
| सीए ऑफिसर स्केल-II | 69 | ICAI से CA + 1 साल अनुभव |
| लॉ ऑफिसर स्केल-II | 48 | LLB + 2 साल अनुभव |
| ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II | 16 | CA या MBA (Finance) + 1 साल अनुभव |
| मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II | 15 | MBA (मार्केटिंग) + 1 साल अनुभव |
| एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II | 50 | एग्रीकल्चर/डेयरी/बागवानी/पशु चिकित्सा/मत्स्यपालन में डिग्री + 2 साल अनुभव |
| ऑफिसर स्केल-III | 199 | ग्रेजुएशन में 50% अंक + 5 साल अनुभव |
आयु सीमा
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। ऑफिसर स्केल-I पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, ऑफिसर स्केल-II पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, ऑफिसर स्केल-III पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
अधिकारी (स्केल I, II और III) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ऑफिस असिस्टेंट ((क्लर्क) एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को लिए 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।
- क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के पद के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- पीओ (ऑफिसर) पद के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर आधारित होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIV एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।