कोई पंजाब से
कोई गुजरात से
कोई दिल्ली से
कोई मुंबई से
घर आ रहा है
छठ आ रहा है
धन्य धन्य हे छठी माई!
सबको घर आपने बुलाई
अपने यू .पी., बिहार
में खोलिए कारखाने हजार
न कोई जाए कहीं
रोजगार पाए यहीं
न खाए कहीं कोई डांट फटकार
न हो कहीं झगड़ा और मार
घर में मिले रोजगार,और पगार
और मिले घर परिवार का प्यार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X