IBPS RRB PO Result 2023: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्री परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इस तरह कर सकते हैं चेक
IBPS RRB PO Result 2023: द इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB PO Result 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्री रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार ग्रुप 'ए' - अधिकारियों (स्केल- I) की भर्ती के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-XII (CRP-RRBs-XII) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाकर IBPS RRB PO pre result 2023 सकेंगे।
मुख्य परीक्षा में होना होगा उपस्थित
अब आने वाले कुछ महीनों में मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन भी उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा पास की है, उन्हे अब मुख्य परीक्षा में उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों और आरआरबी द्वारा रिपोर्ट की गई वास्तविक रिक्तियों के आधार पर प्रोविजनली अलॉट किया जाएगा।
सीआरपी की वैधता
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि RRB-XII के लिए सीआरपी की वैधता प्रोविजनली अलॉटमेंट की तारीख के एक वर्ष बाद या नया प्रोविजनली अलॉटमेंट तक (जो भी पहले हो) समाप्त हो जाएगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी आरआरबी लिंक पर क्लिक करें।
- अब, 'Result Status of Online Preliminary Examination for CRP-RRBs-XII' लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड में दिखाई देने वाले नंबर या अंक दर्ज करें।
- रिजल्ट स्टेटस देखने के लिए दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए IBPS RRB PO result card 2023 डाउनलोड करें।