फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB PO Prelims Result 2024 for Officer Scale I out, direct link here ibps.in

IBPS RRB PO Prelims Result 2024: आईबीपीएस ऑफिसर स्केल-I के नतीजे जारी, 20 सितंबर तक चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Sat, 14 Sep 2024 09:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 14 Sep 2024 09:54 AM IST
सार

IBPS RRB PO Prelims Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ऑफिसर स्केल-I के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी कर कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट के 9923 पदों को भरना है।

विज्ञापन
IBPS RRB PO Prelims Result 2024 for Officer Scale I out, direct link here ibps.in
IBPS RRB PO Prelims Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

IBPS RRB PO Prelims Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने ऑफिसर स्केल-I के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 2024 घोषित  कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार 20 सितंबर 2024 तक अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अधिकारी स्केल-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न
मुख्य परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। संस्थान परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक होंगे। यह 2 घंटे की अवधि की होगी और इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न होंगे।

यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 9923 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 7 जून को शुरू हुई और 27 जून 2024 को समाप्त हुई। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

रिजल्ट कैसे करें चैक?
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पलान कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑफिसर स्केल I लिंक के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed