IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IBPS RRB Clerk 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने ऑफिस असिस्टेंट ग्रुप- B परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो परीक्षाओं की तैयारी कर रहें। वे उम्मीदवार आज ही IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ऑफिस असिस्टेंट ग्रुप- B परीक्षा के एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 18 अगस्त, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट 17, 18 और 25 अगस्त, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और जल्द परीक्षा की तिथि को वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवारों को अपडेट कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
ये भी पढ़ें : जल संसाधन विभाग में निकली भर्तियां, 500 खाली पदों के लिए ऐसे होगा चयन
IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
स्टेप 1 : उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2 : अब दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : मांगी गर्ई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 : आपके सामने आपका एडमिट कार्ड होगा, उसे डाउनलोड करें।
स्टेप 5 : एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख ले।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : TGT, PGT, Librarian व अन्य पदों हो रही भर्तियां, आवेदन का आज है आखिरी मौका