{"_id":"67024b4c471ad9aeaf040408","slug":"ibps-rrb-clerk-xiv-2024-mains-admit-card-released-at-ibpsonline-ibps-in-exam-on-october-13-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IBPS Clerk Mains Admit Card: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, छह अक्तूबर को होगा एग्जाम","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS Clerk Mains Admit Card: आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, छह अक्तूबर को होगा एग्जाम
Sun, 06 Oct 2024 02:03 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:03 PM IST
सार
IBPS Clerk Mains Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा अक्तूबर में ही आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार नीचे बताए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Clerk Mains Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आज, 6 अक्तूबर को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कर दिया है। आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 13 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार मेन्स एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का भी उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मल्टीपर्पस ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए कुल 6,128 रिक्तियों को भरना है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा तिथि, समय और स्थान जैसे विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा में चार खंड होंगे, जिसमें कुल 190 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर 160 मिनट में देना होगा। मुख्य परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के साथ 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड/कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।
होम पेज पर कॉल लेटर/एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा।
यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
एडमिट कार्ड अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।