फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB clerk prelims admit card 2022 released at ibps.in, know how to check it here sarkari naukri

IBPS RRB Admit Card 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Sun, 17 Jul 2022 02:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 02:27 PM IST
सार

IBPS RRB Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त 2022 को किया जाना निर्धारित है।

विज्ञापन
IBPS RRB clerk prelims admit card 2022 released at ibps.in, know how to check it here sarkari naukri
IBPS RRB Admit Card 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS RRB Admit Card 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्थान के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हैं। 

विज्ञापन

कब होनी है परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारिक केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। देश में कोरोना के मामलों में जारी बढ़ोतरी को देखते हुए उम्मीदवार भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा पेपर का पैटर्न?
IBPS आरआरबी क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न रीजनिंग और न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से होंगे। सवालों का जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। 
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
IBPS भर्ती के माध्यम से कुल आठ हजार से अधिक रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

ऐसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र
  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आईबीपीएस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed