IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023: आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IBPS Clerk Admit Card 2023: आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
IBPS RRB Clerk Main Admit Card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क मुख्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप 'बी' की भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XII ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 सितंबर, 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
IBPS RRB Clerk परीक्षा विवरण
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क ऑनलाइन परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। प्रश्नों में रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और संख्यात्मक क्षमता से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और राज्य में लागू भाषा में होगा।
IBPS Clerk Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।