IBPS PO Recruitment 2025: सरकारी बैंकों में पीओ बनने का सुनहरा मौका, 5208 पदों पर आवेदन शुरू; जानिए पूरी डिटेल
IBPS PO Bharti 2025: आईबीपीएस पीओ 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। कुल 5208 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 21 जुलाई तक होंगे। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है।
विस्तार
IBPS PO Notification 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 यानी आज से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
किन बैंकों में होगी भर्ती?
बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में भर्ती की जाएगी।
| बैंक का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 1000 |
| बैंक ऑफ इंडिया | 700 |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 1000 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 500 |
| केनरा बैंक | 1000 |
| इंडियन बैंक | रिपोर्ट नहीं किया गया |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 450 |
| पंजाब नेशनल बैंक | 200 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 358 |
| यूको बैंक | रिपोर्ट नहीं किया गया |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | रिपोर्ट नहीं किया गया |
| कुल रिक्तियां | 5208 |
IBPS PO Vacancy 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2025 |
| प्री एग्जाम ट्रेनिंग | अगस्त 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 17, 23 और 24 अगस्त 2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट | सितंबर 2025 |
| मेन परीक्षा तिथि | अक्टूबर 2025 |
| मेन परीक्षा का रिजल्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
| पर्सनैलिटी टेस्ट | नवंबर – दिसंबर 2025 |
| इंटरव्यू राउंड | दिसंबर 2025 – जनवरी 2026 |
| फाइनल अलॉटमेंट | जनवरी – फरवरी 2026 |
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण की तिथि पर एक वैध अंक पत्र/प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले तथा 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
एग्जाम पैटर्न में अहम बदलाव
प्रीलिम्स परीक्षा में अब तीन सेक्शन होंगे- इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, और रीजनिंग एबिलिटी। इंग्लिश सेक्शन में 30 प्रश्न होंगे जिनके लिए 30 अंक निर्धारित हैं और 20 मिनट का समय मिलेगा। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में 35 प्रश्न होंगे (35 अंक), जिनके लिए 20 मिनट दिए जाएंगे। वहीं रीजनिंग सेक्शन में भी 35 प्रश्न होंगे (35 अंक), जिसके लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। यानी कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक और 60 मिनट का समय मिलेगा। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
मेन परीक्षा में अब पांच सेक्शन शामिल होंगे। रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे जो 60 अंकों के होंगे और 50 मिनट का समय मिलेगा। बैंकिंग और इकोनॉमी अवेयरनेस में 35 प्रश्न होंगे (50 अंक) और इसके लिए 25 मिनट मिलेंगे। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन में 35 प्रश्न होंगे (40 अंक) और 40 मिनट का समय मिलेगा। डाटा इंटरप्रिटेशन और एनालिसिस के लिए 35 प्रश्न (50 अंक) होंगे और 45 मिनट मिलेंगे।
इसके अलावा एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा जिसमें 2 प्रश्न (निबंध और पत्र लेखन) पूछे जाएंगे, जो 25 अंकों के होंगे और इसके लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस तरह मेन परीक्षा कुल 225 अंकों की होगी।
आवेदन शुल्क
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 का शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD) और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन
आईबीपीएस पीओ के लिए पंजीकरण करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- होम पेज पर, 'आईबीपीएस पीओ 2025 विज्ञापन' पर क्लिक करें।
- 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणन पाठ्यक्रम, बैंकों की प्राथमिकताएं आदि जैसे आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।