फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Recruitment 2022 Last date to apply for 6932 bank po posts at www.ibps.in sarkari naukri

IBPS PO Recruitment 2022: बैंक पीओ के 7000 के करीब पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 22 Aug 2022 01:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 01:28 PM IST
सार

IBPS PO Recruitment 2022: आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार। 

विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2022 Last date to apply for 6932 bank po posts at www.ibps.in sarkari naukri
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने पीओ के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के तहत करीब 7000 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन जमा करना होगा। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण...

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख आज
IBPS पीओ भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार, 22 अगस्त, 2022 को है। इसलिए सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आईबीपीएस की ओर से पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जाना संभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 6932 निर्धारित किया गया है। आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म  02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed