IBPS PO-SO 2023: बैंक पीओ एमटी-एसओ भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
IBPS PO-SO 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की तरफ से चल रही आईबीपीएस पीओ एमटी और आईबीपीएस एसओ 2023 भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2023 को समाप्त हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO/MT SO Recruitment 2023: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT 2023) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (IBPS SO 2023) के पद पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 28 अगस्त 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था।
IBPS SO Recruitment रिक्तियों का विवरण
-
कृषि क्षेत्र अधिकारी (स्केल-I): 500 पद
-
मानव संसाधन/कार्मिक अधिकारी (स्केल-I): 31 पद
-
आईटी अधिकारी (स्केल-I): 120
-
पदलॉ ऑफिसर (स्केल-I): 10 पद
-
मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): 700 पद
-
राजभाषा अधिकारी (स्केल-I): 41 पद
-
आईबीपीएस पीओ-एमटी भर्ती अभियान के तहत 3049 पदों को भरा जाएगा।
IBPS SO PO Recruitment आयु सीमा
आईबीपीएस एसओ पीओ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
IBPS PO MT शैक्षणिक योग्यता
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास एक वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए कि वह पंजीकरण के दिन स्नातक है और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना होगा।
IBPS PO SO 2023 आवेदन शुल्क
आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 850 रुपये है।
IBPS PO SO Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-
होमपेज पर पीओ/एमटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।