IBPS SO Scorecard 2024: आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
IBPS SO Scorecard 2024: आईबीपीएस ने एसओ प्रारंभिक भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
IBPS SO Prelims 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने भाग लेने वाले बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। गौरतलब है कि स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 18 दिसंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए उम्मीदवार समय से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, भले ही उन्होंने क्वालिफाई किया हो या नहीं।
मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को
एसओ मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली है। स्कोरकार्ड के साथ, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने प्रीलिम्स के लिए कट ऑफ भी जारी की है। जिन लोगों ने न्यूनतम योग्यता अंकों से अधिक या बराबर अंक प्राप्त किए हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स कट ऑफ रिक्तियों, पेपर के कठिनाई स्तर और औसत प्रयासों जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है।
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
- अभ्यर्थी का विवरण जैसे पंजीकरण विवरण, रोल नंबर आदि।
- अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता में अनुभागीय अंक।
- कुल अंक 125 में से।
- प्रत्येक श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक।
- मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता की स्थिति।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
- अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।