फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Mains Result 2026 Declared, Download Your Scorecard Now

IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस का रिजल्ट घोषित, फटाफट इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Mon, 02 Mar 2026 12:26 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 02 Mar 2026 12:26 PM IST
सार

IBPS Clerk Mains Result 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से परिणाम चेक करें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
IBPS Clerk Mains Result 2026 Declared, Download Your Scorecard Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IBPS Clerk Mains Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन  (IBPS) ने IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम 2 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क (CSA) के 15,701 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


रिजल्ट स्कोरकार्ड में उम्मीदवार को अपना नाम, परीक्षा का सेक्शन, पद का नाम, श्रेणी (कैटेगरी), परीक्षा टियर, पिता का नाम, प्राप्त अंक और क्वालीफाइंग स्टेटस जैसी अहम जानकारी दिखाई देगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया सरल है और इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में किया जाता है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होती है। यानी इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए इसे पास करना जरूरी है।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों से तैयार होती है।
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होता है। यह परीक्षा भी केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की होती है।

 

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CRP Clerks” या संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “IBPS Clerk Mains Result 2025” लिंक को चुनें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर “Login” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड कर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed