फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS clerk 2017 notification released banks have more than 7000 vacancies

IBPS clerk 2017: नोटिफिकेशन जारी, बैंकों में 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी

Thu, 07 Sep 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Thu, 07 Sep 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
IBPS clerk 2017 notification released banks have more than 7000 vacancies
इंस्‍टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्‍शन (IBPS) ने CWE CLERKS-VII की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके माध्‍यम से बैंकों में क्‍लरिकल पोस्‍ट पर अप्लाई किया जा सकता है।
विज्ञापन

ये नोटिफिकेशन 7880 पदों के लिए जारी किया गया है। आपको बता दें कि इसे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं उन्‍हें 2 परीक्षाएं देनी होंगी प्री और मेन। जो उम्मीदवार प्री एग्‍जाम में पास होंगे केवल वो ही मेन एग्‍जाम में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


पढ़ेंः अब इंजीनियरिंग के छात्रों को आधार कार्ड से मिलेगी नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इंटरव्यू के लिए चयन किया जाएगा। इस पद के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू होकर 3 अक्‍टूबर तक चलेगा। प्री एग्‍जाम 2,3 और 9 दिसंबर 2017 को आयोजित होगा। प्री परीक्षा के रिजल्ट के बाद मेन एग्‍जाम 21 जनवरी 2018 को होगा। फाइनल रिजल्‍ट अप्रैल 2018 तक जारी किए जाने की उम्‍मीद है।

इस परीक्षा के माध्‍यम से इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, आंध्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, विजया बैंक, इंडियन बैंक, सिंडीकेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स जैसे बड़े बैंक में नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed