फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Bank vacancy for graduates on clerk, accountant, manager posts, HARCO bank recruitment  

ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में 978 पदों पर भर्ती का मौका, बंपर होगी सैलरी

Sun, 25 Aug 2019 08:01 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 25 Aug 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
IBPS Bank vacancy for graduates on clerk, accountant, manager posts, HARCO bank recruitment  
jobs

अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। बैंक में क्लर्क, जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर / डेवलपमेंट ऑफिसर के कुल 978 पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आपको लिखित परीक्षा में सफल होना होगा। यह परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए क्या है आवेदन की अंतिम तारीख, किस पद के लिए होनी हैं कितनी नियुक्तियां, क्या चाहिए शैक्षिक योग्यता समेत अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

द हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड (HARCO Bank) ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों को हरियाणा स्टेट को-ऑपरोटिव बैंक, चंडीगढ़ समेत अन्य 18 डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेशन बैंकों में भरा जाएगा। 

विज्ञापन

पदों की संख्या और शैक्षिक योग्यता

क्लर्क - कुल पद 790 (अनारक्षित - 218)
योग्यता -
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री या न्यूनतम 50% अंकों के साथ कॉमर्स ग्रेजुएट हो। 10वीं में संस्कृत या हिंदी पढ़ी हो। 

जूनियर अकाउंटेंट - पद 123 (अनारक्षित - 51)
योग्यता -
मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों और इकोनॉमिक्स / गणित विषय के साथ बीकॉम / बीए। या फिर न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीटेक डिग्री हो। 10वीं में संस्कृत अथवा हिंदी पढ़ी हो। 

सीनियर अकाउंटेंट - कुल पद 35 (अनारक्षित - 30)
योग्यता -
मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों और कॉमर्स / साइंस डिग्री या गणित / इकोनॉमिक्स विषय के साथ बीए डिग्री प्राप्त हो। कक्षा 10वीं में संस्कृत या हिंदी पढ़ी हो।

असिस्टेंट मैनेजर / डेवलपमेंट ऑफिसर - कुल पद 30 (अनारक्षित - 18)
योग्यता -
मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में गणित / इकोनॉमिक्स विषय के साथ बैचलर डिग्री या बीटेक डिग्री प्राप्त हो। या फिर न्यूनतम 55% अंकों के साथ गणित / इकोनॉमिक्स / कॉमर्स / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट / सीए डिग्री प्राप्त हो। या फिर न्यूनतम 50% अंकों के साथ इकोनॉमिक्स / गणित / कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और सीएआईआईबी परीक्षा पास हो। या प्रथम श्रेणी अथवा 60% अंकों के साथ बैंकिंग एंड इंश्योरेंस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त हो। साथ ही कक्षा 10वीं में संस्कृत या हिंदी पढ़ी हो। 

जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 14 अगस्त 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख - 31 अगस्त 2019 (रात 11.59 बजे तक)
कब होगी परीक्षा - अक्टूबर या नवंबर 2019 में

क्या होनी चाहिए आयु सीमा
आयु सीमा (सभी पदों के लिए) - न्यूनतम 18 और अधिकतम 42 वर्ष। अधिकतम आयु में एससी / एसटी / पिछड़ा वर्ग (ए) / पिछड़ा वर्ग (बी) के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया

विज्ञापन

  • योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा (सीबीटी), मुख्य परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
  • ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन चंडीगढ़ / मोहाली, अंबाला, जिंद, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। 
  • ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) करेगा। 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क 

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। 
  • हरियाणा के एससी / बीसीए / बीसीबी / ईबीपीजी (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के आवेदकों और महिलाओं को 300 रुपये के साथ जीएसटी देना होगा।  
ये भी पढ़ें : इस राज्य में सरकारी नौकरी के 11 हजार पद खाली, सीधी हो रही हैं भर्तियां
 

कैसी होगी सैलरी

  • क्लर्क, जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर अकाउंटेंट के लिए - लेवल 6 मिलेगा। 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक
  • असिस्टेंट मैनेजर / डेवलमेंट ऑफसर के लिए - लेवल 7 मिलेगा। 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक

गौरतलब है कि हरियाणा के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। अन्य राज्य के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

ये भी पढ़ें : आपके पास है ये डिग्री तो बन जाएं टीचर, HSSC में 3864 पद खाली

HARCO Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
इन नियुक्तियों के संबंध में जारी आधिकारिक नेटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed