IB Security Assistant: जारी हुआ परीक्षा का परिणाम, यहां है डायरेक्ट लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IB Security Assistant Exam Result 2018 - 2019 : इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सिक्योरिटी असिस्टेंट के पदों पर होने वाली नियुक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यह परिणाम गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर अपलोड किया गया है।
इसके अलावा आप इस खबर में आगे दी जा रही सीधी लिंक से भी अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
गौरतलब है कि IB ने सिक्योरिटी असिस्टें के कुल 17 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की थी। ये भर्तियां कुल 1037 पदों पर होने जा रही हैं। पहले इन पदों की संख्या 1054 रखी गई थी। लेकिन अब इनमें से 17 पद कम कर दिए गए हैं। डिब्रूगढ़, इटानगर और लखनऊ में पद कम किए गए हैं। जबकि अन्य 16 केंद्रों पर रिक्तियों की संख्या अक्टूबर 2018 में जारी विज्ञापन के अनुसार ही है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने पूरी सूची भी अपनी वेबसाइट पर जारी की है।
ये भी पढ़ें : UPSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा के लिए सिलेबस, यहां है डायरेक्ट लिंक
IB Security Assistant Result 2018-2019: ऐसे देखें अपना परिणाम
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए IB Result 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां दी लिंक से आप पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधी लिंक से आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।