IAS: आईएएस सिर्फ डीएम नहीं होते, मिलती हैं ये हाई-प्रोफाइल जिम्मेदारियां; देखें पूरी लिस्ट
IAS Job: आईएएस अफसर बनना लाखों युवाओं का सपना होता है और अक्सर इसे डीएम यानी जिलाधिकारी बनने तक ही सीमित समझा जाता है। लेकिन सच ये है कि एक आईएएस अफसर को डीएम के अलावा भी कई और बड़े और अहम पदों पर काम करने का मौका मिलता है। चलिए जानते हैं, डीएम के अलावा और किन-किन महत्वपूर्ण पदों पर उनकी नियुक्ति होती है।
विस्तार
IAS: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है। अक्सर लोगों को लगता है कि आईएएस अफसर बनने के बाद केवल 'जिला कलेक्टर' या 'डीएम' (जिलाधिकारी) के पद पर ही नियुक्ति होती है, जबकि हकीकत यह है कि आईएएस अधिकारी कई महत्वपूर्ण और विविध पदों पर काम करते हैं, जिनमें नीतियों के निर्माण से लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन तक की जिम्मेदारियां शामिल होती हैं। आइए जानते हैं कि डीएम के अलावा अफसर किन-किन अहम पदों पर तैनात होते हैं।
1. सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM)
आईएएस बनने के बाद शुरुआत में अफसरों को ट्रेनिंग के बाद सबसे पहले एसडीएम या एसडीओ (Sub-Divisional Officer) बनाया जाता है। ये पद जिला प्रशासन में बेहद महत्वपूर्ण होता है, जहाँ कानून-व्यवस्था, भूमि मामलों और विकास योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी होती है।
2. अतिरिक्त जिलाधिकारी (ADM)
एसडीएम के बाद आईएएस अधिकारी एडीएम बनते हैं। ये पद जिलाधिकारी की सहायता के लिए होता है और एडीएम को जिले के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी जाती है, जैसे कि वित्त, भूमि, या प्रशासन।
3. जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कमिश्नर (DM/DC)
जिला स्तर पर आईएएस अधिकारी को डीएम या डीसी बनाया जाता है, जो पूरे जिले का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी होता है। इसकी जिम्मेदारी में कानून-व्यवस्था, चुनाव संचालन, विकास कार्यों की निगरानी और आपदा प्रबंधन शामिल होते हैं।
4. विभागीय सचिव (Department Secretary)
राज्य सरकार के किसी मंत्रालय या विभाग में आईएएस अफसर को सचिव के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। वे विभागीय नीतियों का निर्धारण, बजट का प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी करते हैं।
5. डिविजनल कमिश्नर
आईएएस अधिकारी, अनुभवी सेवा के बाद डिविजनल कमिश्नर बन सकते हैं। यह पद एक संभाग (जैसे कि मेरठ मंडल, आगरा मंडल आदि) का प्रमुख होता है, जिसमें कई जिले शामिल होते हैं। यह पद जिलाधिकारियों की गतिविधियों पर निगरानी रखता है।
6. मिशन डायरेक्टर/प्रोजेक्ट डायरेक्टर
सरकारी योजनाओं जैसे कि स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि में आईएएस अफसरों को मिशन डायरेक्टर बनाया जाता है। ये बड़े पैमाने पर योजनाओं के क्रियान्वयन और मूल्यांकन का कार्य देखते हैं।