फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IARI Assistant Recruitment 2022 Notification Out for 462 Vacancies

IARI Assistant Recruitment: इस संस्थान में सैकड़ों पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन 

Fri, 06 May 2022 04:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 06 May 2022 04:10 PM IST
सार

IARI Assistant Recruitment: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
IARI Assistant Recruitment 2022 Notification Out for 462 Vacancies
IARI ICAR Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

IARI Assistant Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने सहायक के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। जानकारी के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इसके संस्थान के अंतर्गत सहायक के कुल 462 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को IARI की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IARI Assistant Recruitment: इस तारीख तक कर लें अपना आवेदन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए आखिरी तारीख 1 जून, 2022 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

IARI Assistant Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और संस्थान में सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन

IARI Assistant Recruitment: इतना मिलेगा वेतन
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सहायक के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35, 400 और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मुख्यालय में सहायक के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी संस्थान की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किए जाने के बाद उपलब्ध होगी। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

IARI Assistant Recruitment: कैसे करें आवेदन? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed