फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Agniveer 2024 notification out at agnipathvayu.cdac.in; registration from July 8

IAF Agniveer 2024: भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

Mon, 17 Jun 2024 12:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 17 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

IAF Agniveer 2024: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन
IAF Agniveer 2024 notification out at agnipathvayu.cdac.in; registration from July 8
IAF Agniveer 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

IAF Agniveer 2024 Notification: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाते हैं। उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट (agnipathvayu.cdac.in.) पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

नोट कर लें ये सभी डिटेल

पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई से IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। परीक्षा 18 अक्तूबर को आयोजित होने वाली है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
 

आवेदन शुरू 8 जुलाई, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2024
परीक्षा 18 अक्तूबर, 2024
आवेदन शुल्क 550 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

IAF अग्निवीर वायु 2024 पात्रता मानदंड

उम्मीदवार नीचे IAF अग्निवीर 2024 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:

आयु सीमा

  • 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।


शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थियों को केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए। 

अथवा

  • अभ्यर्थियों को केन्द्रीय, राज्य या संघ शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर विज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें डिप्लोमा कोर्स में न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं था)।

अथवा

  • केन्द्रीय, राज्य और संघ शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी और गणित जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा किया हो। न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त किए हों, और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। यदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी एक विषय नहीं है, तो यह आवश्यकता इंटरमीडिएट या मैट्रिकुलेशन स्तर पर लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed