AFCAT 2024: एयरफोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन शुरू होंगे पंजीकरण; देखें पूरा शेड्यूल
AFCAT Form 2024: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AFCAT 2024) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया दिसंबर महीने से शुरू होगी। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2024 Notification OUT: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों पर भर्ती के लिए एएफसीएटी 2024 नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत अधिसूचना के बारे में आगे बताया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
जनवरी 2025 बैच के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। आवदेन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2023 से शुरू होगी। आवेदक फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल/नॉन टेक्निकल और एनसीसी स्पेशल के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।
कुल पद
इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाईंग, ग्राउंड ड्यूटी के टेक्निकल/नॉन टेक्निकल के कुल 327 पदों पर भर्ती होगी। फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल एंट्री के लिए पीसी के लिए सीडीएसई रिक्तियों में से 10% सीटें और एसएससी के लिए एएफसीएटी रिक्तियों में से 10% सीटें आरक्षित हैं।
IAF AFCAT शैक्षणिक योग्यता
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12 वीं या बीई/बीटेक डिग्री (चार वर्षीय पाठ्यक्रम) में भौतिकी और गणित के साथ किसी भी विषय में कुल 60% के साथ स्नातक होना चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी शाखा) के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करना चाहिए। एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया या इंस्टीट्यूट इंजीनियर्स (इंडिया) की एसोसिएट सदस्यता की धारा ए और बी परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के लिए उम्मीदवारों को 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
एनसीसी स्पेशल और मीटरीयोलॉजी एंट्री के लिए विस्तृत शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
IAF AFCAT आवेदन शुल्क
एएफसीएटी के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये के आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एनसीसी विशेष प्रविष्टि के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। अधिक विवरण के लिए अधिसूचना देखें।