फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Hundreds posts recruited through uppsc

यूपी में नौकरियों की बहार, सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 23 Oct 2014 12:10 AM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hundreds posts recruited through uppsc

उत्तर प्रदेश में विभिन्न तरह के पदों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों को भरने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी को सौंपी गई है। यूपीपीएससी ने ही इनके लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के तहत कुल 198 पदों की भर्ती की जानी है। इन पदों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के 11 पद, वन विभाग, राज्य योजना संस्थान, कर विभाग और मत्स्य विभाग में 148 सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद शामिल हैं तथा अन्य पदों में इंजीनियर, प्रोफेसर और रजिस्ट्रार के पद भी शामिल हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिक से अधिक 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि न्यूनतम आयु सीमा कुछ पदों के लिए 21 वर्ष है और अन्य कुछ पदों के लिए 23 वर्ष है।

विज्ञापन

करें ऑनलाइन आवेदन

Hundreds posts recruited through uppsc

योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा जो कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करके किया जा सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर, 2014 है ‌जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर, 2014 है।

अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और किसी पद के लिये तभी आवेदन करें जब वे विज्ञापन की शर्तो के अनुसार सम्बन्धित पद के लिए अर्ह हों। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed