HSSC Constable Recruitment 2024: एचएसएससी कांस्टेबल के 5666 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि कल, तुरंत करें पंजीकरण
HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा में कांस्टेबल के 5,600 से अधिक पदों पर आवेदन करने की समयसीमा बेहद नजदीक है। आवेदन करने वालों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। पंजीकरण विंडो कल बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा अधिसूचित कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आयोग आधिकारिक वेबसाइट (HSSC Constable Official website - hssc.gov.in.) पर उपलब्ध पंजीकरण विंडो कल, यानी 24 सितंबर को रात 11.59 बजे बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। ऐसे में तुरंत आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
Haryana Constable Vacancy: रिक्ति विवरण
आयोग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरना है। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं, जोकि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 1440
एससी = 720
बीसीए = 560
बीसीबी = 320
ईडब्ल्यूएस = 400
ईएसएम-जनरल = 280
ईएसएम-एससी = 80
ईएसएम-बीसीए = 80
ईएसएम-बीसीबी = 120
महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 258
एससी = 108
बीसीए = 84
बीसीबी = 48
ईडब्ल्यूएस = 18
ईएसएम-जनरल = 42
ईएसएम-एससी = 12
ईएसएम-बीसीए = 12
ईएसएम-बीसीबी = 18
पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 1000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपी)
जनरल = 360
एससी = 180
बीसीए = 140
बीसीबी 80
ईडब्ल्यूएस = 100
ईएसएम-जनरल = 70
ईएसएम-एससी = 20
ईएसएम-बीसीए = 20
ईएसएम-बीसीबी = 30
पुरुष कांस्टेबल (घुड़सवार सशस्त्र पुलिस) के 66 पद।
गैर-ईएसएम ईएसपी
जनरल = 24
एससी = 11
बीसीए = 8
बीसीबी = 5
ईडब्ल्यूएस = 7
ईएसएम-जनरल = 5
ईएसएम-एससी = 2
ईएसएम-बीसीए = 2
ईएसएम-बीसीबी = 2
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर, 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट लागू है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
चयन हेतु सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।