फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSSC Staff Nurse Answer Key 2022 releaed on hpsssb.hp.gov.in know how to check sarkari result

HPSSC Answer Key: हिमाचल एसएससी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें 

Mon, 11 Apr 2022 09:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 11 Apr 2022 09:51 PM IST
सार

HPSSC Answer Key: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह अपनी आपत्ति 18 अप्रैल, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं।

विज्ञापन
HPSSC Staff Nurse Answer Key 2022 releaed on hpsssb.hp.gov.in know how to check sarkari result
HPSSC Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPSSC Answer Key: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) की ओर से स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह परीक्षा की उत्तर कुंजी को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

HPSSC Answer Key: इस तारीख को होगी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश पीएससी की ओर से स्टाफ नर्स और लेबोरेटरी असिस्टेंट आदि के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को किया गया था। वहीं, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और इन्वेस्टिगेटर परीक्षा  का आयोजन 9 अप्रैल, 2022 को किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HPSSC Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह अपनी आपत्ति 18 अप्रैल, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबी जरूरी दस्तावेजों को जमा करना होगा। 

विज्ञापन

HPSSC Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • पीडीएफ को चेक कर के डाउनलोड कर लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed