HPSC MO 2023: हरियाणा में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, अब 8 अक्तूबर से पहले करना होगा ये काम
HPSC MO Answer Key 2023: हरियाणा में स्वास्थ्य देखभाल, श्रम विभाग में मेडिकल ऑफिसर की भर्ती परीक्षा की आंसर-की हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC MO Answer Key 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा के ईएसआई स्वास्थ्य देखभाल, श्रम विभाग में मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-ए, (एचसीएमएस-I) की भर्ती के लिए हुई परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - hpsc.gov.in पर जाकर HPSC MO answer key 2023 देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
8 अक्तूबर तक उठाएं आपत्ति
एचपीएससी एमओ ग्रुप ए परीक्षा 1 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है, जिसके खिलाफ उम्मीदवार 8 अक्तूबर तक आपत्तियां उठा सकते थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए आपत्ति शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें HPSC MO answer key 2023
HPSC MO answer key 2023 डाउनलोड करने और आपत्ति उठाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को पढ़ें-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "ईएसआई में स्वास्थ्य देखभाल, श्रम विभाग, हरियाणा (विज्ञापन संख्या 1/2023) (परीक्षा 01.10.2023 को आयोजित) 08.10.2023 में मेडिकल ऑफिसर (एस) ग्रुप-ए, (एचसीएमएस-I)के पदों के लिए आयोग द्वारा अपलोड की गई मानक प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी के अनुसार केवल आपत्ति दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें।" अंग्रेजी में लिखा होगा, “Click Here To File Objection Only According To Standard Question Booklet And Answer Key Uploaded By The Commission For The Posts Of Medical Officer(S) Group-A, (HCMS-I) In ESI Health Care, Labour Department, Haryana (Advt. No. 1/2023) (Exam Held On 01.10.2023) Upto 08.10.2023”
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आसंर-की को चेक करें और अगर कोई आपत्ति हो तो ऊपर बताए लिंक पर क्लिक करके दर्ज करें।