{"_id":"62aed74e3297aa3992228a6a","slug":"hpsc-lecturer-answer-key-2022-released-at-hpsc-gov-in-know-how-to-check-here-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPSC Lecturer Answer Key: हरियाणा पीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HPSC Lecturer Answer Key: हरियाणा पीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें
Sun, 19 Jun 2022 01:29 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:29 PM IST
सार
HPSC Lecturer Answer Key: इस भर्ती के माध्यम से HPSC द्वारा कुल 400 से अधिक पदों पर लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन
HPSC Lecturer Answer Key
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPSC Lecturer Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य में लेक्चरर (Group-B) भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस उत्तर कुंजी को हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
HPSC Lecturer Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा पंचकुला के परीक्षा केंद्र पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
HPSC Lecturer Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर भर्ती की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
HPSC Lecturer Answer Key: इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से HPSC द्वारा कुल 400 से अधिक पदों पर लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत होगी। अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
HPSC Lecturer Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी को इस तरह से चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।