आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बीते दिनों को समेटकर मैं संस्मरण लिखने बैठ गई।।

                
                                                         
                            आजकल घर के कामों में ही दिन यूँ गुजर जाता है,
                                                                 
                            
थका हुआ तन और मन थोड़ा विश्राम चाहता है।
कभी सोचती हूँ, कुछ पल अपने लिए भी जी लूँ,
थोड़ी देर सुकून से बैठकर खुद को नई ऊर्जा से भर लूँ।।

कभी मन में सपनों की नई उम्मीदें जगती हैं,
कुछ कर गुजरने की चाह हर पल बढ़ती है।
कभी खुले गगन में पंछी बन उड़ने को जी चाहता है,
कभी अपने सपनों को सजाने का मन करता है।।

अक्सर मेरे मन में अनगिनत सवाल उठते हैं,
हर सवाल से नए- नए ख्याल जन्म लेते हैं।
नई कल्पनाएँ मेरे मन में आकार पाती हैं,
अनकही इच्छाएँ शब्दों में ढल जाती हैं।।

कई दिनों बाद आज मैंने फिर कलम उठाई है,
मन के भावों को शब्दों में सजाने की चाहत जागी है।
आज बहुत देर तक मैं खुद से संवाद करती रही,
अपने ही भीतर छिपे सपनों को मैं पढ़ती रही।।

कई दिनों बाद कविता लिखने का विचार आया,
गीतों ने भी आकर मन को खूब लुभाया।
कभी मैं कहानी के पात्रों में खोने लगती,
कभी संस्मरण के पन्नों में खुद को खोजने लगती।।

सोचते- सोचते आखिर मुझे एक राह मिल गई,
मन की उलझी हुई गाँठ जैसे खुल गई।
अपने मन के भावों को नई दिशा मिल गई,
बीते दिनों को समेटकर मैं संस्मरण लिखने बैठ गई।।
- मंजू बोहरा बिष्ट
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर