HPSC HCS Result: हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें मेन्स की डेट
HPSC HCS Prelims Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां भी बताई हैं। संबंधित उम्मीवदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
HPSC HCS Prelims 2023 Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने कार्यकारी शाखा और अन्य संबद्ध सेवाओं के लिए हरियाणा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम (HPSC HCS Prelims 2023 Result) घोषित कर दिया है। एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर प्रकाशित की गई है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी ने कहा, "परिणाम तैयार करते समय उचित सावधानी बरती गई है। हालांकि, किसी भी त्रुटि से इंकार नहीं किया जा सकता है। आयोग बाद के चरण में किसी भी त्रुटि को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है।"
HPSC HCS Mains 2024: इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
यह विज्ञापित 121 पदों को भरने के लिए प्रकाशित की गई थी। आयोग ने बताया कि एचपीएससी एचसीएस मुख्य 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 30 और 31 मार्च को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में घोषित रिक्तियों की संख्या से बारह गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए 29 वैकल्पिक विषयों में से एक को चुनना होगा। उन्हें अगले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान विषय की पसंद दर्ज करनी होगी। अंतिम चयन उम्मीदवारों द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण या मौखिक परीक्षा में प्राप्त कुल 675 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के बीच बराबरी की स्थिति में, अनिवार्य प्रश्नपत्रों में उच्च अंक हासिल करने वालों को मेरिट सूची में उच्च स्थान दिया जाएगा।
एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023: कैसे जांचें
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एचपीएससी एचसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर जांचना होगा।
- पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।