फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPRCA Recruitment 2025 Applications open for 312 staff nurse posts Himachal only female candidates can fill fo

HPRCA Recruitment 2025: हिमाचल में स्टाफ नर्स के 312 पदों पर आवेदन शुरू, सिर्फ महिला उम्मीदवार भर सकेंगी फॉर्म

Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST
जागृति जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: जागृति Updated Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST
सार

HP Staff Nurse Vacancy: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के लिए आवेदन आज से शुरू कर दिया है। महिला उम्मीदवार 12 दिसंबर  2025 से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। जानें इससे संबंधित अन्य प्रमुख बाते...
 

विज्ञापन
HPRCA Recruitment 2025 Applications open for 312 staff nurse posts Himachal only female candidates can fill fo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए आवेदन आज यानी 12 दिसंबर 2025 से शुरू कर दिया है। यह भर्ती राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। यह नियुक्तियां 5 वर्ष की अवधि के लिए होंगी।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन चलेगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए कुल 312 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें सामान्य वर्ग 112, ईडब्ल्यूएस    40, जनरल (WFF) 4, अनुसूचित जाति (UR) 62,अनुसूचित जाति (IRDP)12,अनुसूचित जाति (WFF) 2,अनुसूचित जनजाति (UR)    12,अनुसूचित जनजाति (IRDP) 4,अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 50, अन्य पिछड़ा वर्ग (IRDP)12 व अन्य पिछड़ा वर्ग (WFF) 2 शामिल हैं। यानी कुल 312 पद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: HP Patwari Registration: हिमाचल में पटवारी के 530 पदों पर आवेदन शुरू, 12वीं पास आज से भरें फॉर्म; जानें वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इसमें सामान्य वर्ग की 21 साल से 32 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और डब्ल्यूएफएफ के अभ्यर्थियों काे उम्मीदवार को नियम के अनुसार छूट मिलेगी। 

शैक्षणिक योग्यता

इसके लिए बीएससी नर्सिंग में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और जेएनएम (ग्रेड A डिप्लोमा) में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कैंडिडेट केवल हिमाचल प्रदेश का निवासी होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC) शिमला में पंजीकरण अनिवार्य है। अनुभव जरूरी नहीं है।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित की गई है। जिसमें 100 रुपये आवेदन शुल्क और 700 रुपये प्रोसेसिंग चार्ज है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से हो जाएगा।

 ये भी पढ़े: IMD Registration 2025: मौसम विभाग में 134 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, फटाफट इस लिंक से भरें फॉर्म

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सबसे पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  • फिर ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed