फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPPSC Post Graduate Teacher School Lecturer Vacancy 2023 know how to apply at hppsc. hp.gov.in

Sarkari Naukari: इस राज्य में लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, 1.36 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन

Tue, 17 Oct 2023 01:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 17 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

HPPSC Jobs: एचपीपीएससी की तरफ से पीजीटी /स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती की जा रही है। अगर आप भी पोस्टग्रेजुएशन के साथ अन्य योग्यताओं को पूरी करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPPSC Post Graduate Teacher School Lecturer Vacancy 2023 know how to apply at hppsc. hp.gov.in
HPPSC, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPPSC TGT School Lecturer Vacancy 2023: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की तरफ से विभिन्न विषयों में 585 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी)/स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 17 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाना चाहते हैं तो यह नौकरी आपके लिए है। आधिकारिक वेबसाइटों hppsc.hp.gov.in या hppsconline.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर दें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

HPPSC TGT आयुसीमा

एचपी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों  को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

HPPSC School Lecturer Vacancy आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर  सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जाना है।

विज्ञापन

HPPSC TGT Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्ट डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए। पदों के मुताबिक पात्रता देखने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना के पढ़ें जरूर।

HPPSC PGT Recruitment 2023 चयन

एचपीपीएससी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। 

  • लिखित परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)

  • दस्तावेज सत्यापन

  • मेडिकल जांच

HPPSC TGT Recruitment वेतन

एचपी पीजीटी/स्कूल लेक्चरर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 12 के मुताबिक 43000 रुपये से 136000 रुपये तक वेतन मिल सकता है।

HPPSC TGT रिक्तियों का विवरण

  • अंग्रेजी 63 पद

  • हिंदी: 117 पद

  • इतिहास: 115 पद

  • राजनीति विज्ञान: 102 पद

  • अर्थशास्त्र: 17 पद

  • गणित: 41 पद

  • भौतिकी: 45 पद

  • रसायन विज्ञान: 29 पद

  • जीव विज्ञान: 09 पद

  • वाणिज्य: 47 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed