HPCL Answer Key 2022: एचपीसीएल तकनीशियन भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें
HPCL Answer Key 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अगस्त, 2022 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPCL Answer Key 2022: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड/HPCL ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसका लिंक अब संस्थान के पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
HPCL Answer Key 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में हुई थी। अब इसकी उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है।
HPCL Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसके लिए लिंक एक्टिवेट हो गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इस पर परिणाम भी आधारित होंगे।
HPCL Answer Key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career के सेक्शन में जाएं।
- अब पेज पर दिखाई दे रहे Technician Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इस का प्रिंट भी निकलवा लें।
जो भी उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सफल होंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ये केवल क्वालिफाइंग होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा।