फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Recruitment 2021: Bumper recruitments in Himachal Police, candidates will be selected in this interesting way-safalta

HP Police Recruitment 2021: हिमाचल पुलिस में बंपर भर्तियां, इस रोचक तरीके से होगा अभ्यर्थियों का चयन

Thu, 16 Sep 2021 01:12 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 16 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल की 1,334 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए 1 से 31 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
HP Police Recruitment 2021: Bumper recruitments in Himachal Police, candidates will be selected in this interesting way-safalta
himachal police - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल की 1,334 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 1,243 पदों और कांस्टेबल ड्राइवर (पुरुष) के 91 पदों समेत कुल 1334 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से प्रारंभ होगी और यह 31 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं और साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का काफी महत्वपूर्ण सेक्शन होता है। इसलिए आप करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी करने के लिए सफलता के स्पेशल फ्री करेंट अफेयर्स की सहायता ले सकते है

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही आवेदन करने वाले जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष और एससी/एसटी, ओबीसी तथा गोरखा श्रेणी के अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया है खास :

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन बहुत ही रोचक प्रक्रिया से किया जाएगा। दरअसल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले शारीरिक मापतौल परीक्षा से गुजरना है। इस परीक्षा में जिसकी अच्छी लंबाई होगी, उसे अधिक मार्क्स मिलेंगे। इसमें क्वालिफाई करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स के आधार पर भी 15 मार्क्स दिए जाएंगे। इन प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट हाइट, लिखित परीक्षा व डॉक्यूमेंट्स जांच के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, SSC GD, UP लेखपाल, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed