फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   how the passing percentage of students had reached 99 percent in 2021-safalta

UP Board Result 2022: रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट और 2021 में आखिर कैसे 99 प्रतिशत तक पहुंच गया था छात्रों का पासिंग परसेंटेज, जानें यहाँ

Thu, 02 Jun 2022 03:30 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 02 Jun 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
how the passing percentage of students had reached 99 percent in 2021-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और इनमें हिस्सा लेने वाले छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में इस साल 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गईथी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं में इस साल हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि इन परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या 47.75 लाख के आसपास थी। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 25.25 लाख तथा 12वीं की परीक्षा में 22.50 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं, अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट :

राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के बाद इसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों के तकरीबन सवा दो करोड़ कॉपियों की जांच भी 20 मई तक पूरी हो गई है और अब यूपी बोर्ड की इंटर की प्रैक्टिकलपरीक्षाओं का तीसरा चरण भी समाप्त हो चुका है। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही तैयार किया जा सकता है और जून के शुरुआत में इसे जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक UPMSP ने कोई भी जानकारी नहीं दी है इसलिए छात्रों को UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

2021 में बढ़ गई थी पास होने वाले छात्रों की संख्या :

उत्तर प्रदेश में 2021 में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 29,96,031 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 99.52 प्रतिशत छात्रों ने दसवीं में सफलता हासिल की थी। वहीं, अगर 2020 की बात की जाए तो इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्रों ने ही सफलता हासिल की थी। इसके अलावा 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी 97.88 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी जबकि 2020 में यह संख्या 74.64 प्रतिशत ही थी। 2020 की तुलना में 2021 में छात्रों के सफलता का प्रतिशत बढ़ने की सबसे मुख्य वजह यह थी कि 2021 में कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी और छात्रों का रिजल्ट दूसरे तरीके से तैयार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र या NDA/NA, CUET जैसे एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन सभी परीक्षाओं के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों तथा यूपीकॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल जैसी अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कई कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed