फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   how much score will have to be scored and how will the cutoff wall be broken-safalta

Delhi Police Constable 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती के CBT 1 में सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर और कैसे टूटेगी कटऑफ की दीवार, जानें यहाँ

Fri, 01 Jul 2022 01:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Jul 2022 01:23 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इस परीक्षा का आयोजन इसी साल सितंबर महीने में किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
how much score will have to be scored and how will the cutoff wall be broken-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी थी और अब इस भर्ती के लिए आवेदन में सुधार की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है। SSC ने इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 मई 2022 से 16 जून के बीच आवेदन मांगे थे और 21 जून से 25 जून तक अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका दिया था। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT) इसी साल सितंबर महीने में आयोजित की जा सकती है। हालांकि इसके लिए तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को इसी जुड़े अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

सफल होने के लिए करना होगा कितना स्कोर :

हेड कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को चार चरण के टेस्ट्स से गुजरना होगा। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले सितंबर में होने वाली CBT में हिस्सा लेना होगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियोंको 74 से 78 मार्क्स और सामान्य श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को 68 से 72 मार्क्स के बीच स्कोर करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कैसे टूटेगी कटऑफ की दीवार :

इस परीक्षा के आयोजन में अभी 2 महीने से भी अधिक का समय बचा हुआ है। इस बचे हुए समय में बेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा में सफलता के रास्ते खोल सकती है। इसलिए बचेहुए दिनों में इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी : 
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारीकरें। 
2. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
अगर आपको इस परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो आप प्रीवियस ईयर पेपर्स का अभ्यास जरूर करें। साथ ही आप अभी से अधिक से अधिक संख्या में मॉक टेस्ट्स को भी हल करने की कोशिश करें। ऐसा करनेसे आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे। 
3. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने मेंआपकी काफी सहायता करेंगे।
4. ज्यादा स्ट्रेस ना लें और खुद को हमेशा फोकस रखें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें और दिमाग को भटकने ना दें। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। आप गंभीर होकर पढ़ाई जरूर करें लेकिन तनाव में कभी नहीं आएं।

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed