फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How much competition will you have to face in the recruitment of 3,500 posts-safalta

Indian Airforce Agniveer 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई है समाप्त, 3500 पदों पर होने वाली भर्ती में आपको कितनी प्रतिस्पर्धा का करना होगा सामना, जानें यहाँ

Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 15 Jul 2022 11:33 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के जरिए वायुसेना में तकरीबन 3,500 अग्निवीरों की भर्ती की जानी है।
 

विज्ञापन
How much competition will you have to face in the recruitment of 3,500 posts-safalta
Agniveer Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत युवाओं की भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। वायुसेना ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 जून से की थी और 12 दिनों तकचलने के बाद यह आवेदन प्रक्रिया पांच जुलाई 2022 को समाप्त हो गई। इस भर्ती के लिए अब ऑनलाइन टेस्ट 24 जुलाई 2022 को आयोजित किया जा सकता है। वायुसेना द्वारा इस संबंध में दी गई जानकारीके मुताबिक इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी और दिसंबर तक चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी कर इन्हें ट्रेनिंग के लिए बुला लिया जाएगा। वायुसेना समेत देश केतीनों सेनाओं में अब जवानों की भर्ती अग्निपथ स्कीम के तहत ही कि जानी है। इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले युवाओं में से 75 प्रतिशत युवा चार साल की नौकरी के बाद सैन्यबलों से बाहर हो जाएंगे जबकि शेष 25 प्रतिशत अभ्यर्थी नियमित सेवाओं में बहाल होंगे। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेसकी मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी प्रतिस्पर्धा का करना होगा सामना :

वायुसेना की इस भर्ती के जरिये तकरीबन 3500 अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। शुरू में तो युवाओं ने इस स्कीम का काफी विरोध किया था, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद युवाओं ने इसके लिए बढ़चढ़कर आवेदन भी किया है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्निवीरों की इन 3500 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन साढ़े सात लाख युवाओं ने आवेदन किया है। यानी इसपरीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को काफी तगड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।

विज्ञापन

क्या है चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक ऑनलाइन टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। ऑनलाइन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दुसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में हिस्सालेने के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में अभ्यर्थियों को 6 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी और 10 पुशअप्स, 10 सीटअप्स तथा 20 असक्वेट्स लगाने होंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को इस चरणमें ऐडेपटिबिलिटी टेस्ट 1 और 2 में भी हिस्सा लेना होगा। इन सभी टेस्ट्स के बाद अभ्यर्थियों को तीसरे फेज में मेडिकल एग्जामिनेशन में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बारसफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगीपरीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशनलें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed