फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many days will you get the job in this recruitment-safalta

SSC MTS Recruitment 2022: इस भर्ती में कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी और क्या होगी सैलरी, जानें यहाँ

Thu, 31 Mar 2022 01:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 31 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने MTS और हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
 

विज्ञापन
How many days will you get the job in this recruitment-safalta
SSC - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आयोग ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी MTS तथा हवलदार के पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल 2022 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदनकरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और इसकी परीक्षा में भी अभ्यर्थियों से 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता लेकर इस बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी :

MTS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में तकरीबन एक से डेढ़ साल का वक्त लग सकता है। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई MTS भर्तियों में नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक में तकरीबन 14 से 18 महीनों का वक्त लगता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान MTS भर्ती के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरा होने में इतना ही समय लग सकता है।

विज्ञापन

MTS को मिलती है कितनी सैलरी :

MTS भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पे बैंड -1 (Rs.5200 – 20200) + ग्रेड पे 1,800 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। एक MTS कर्मचारी का वेतन लगभग 18,000 रूपए से 22,000 रूपए के बीच होता है। इसके अतिरिक्त इन्हें अन्य भत्तों तथा सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि MTS के पद पर चयनित होनेवाले अभ्यर्थियों को प्यून, जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर तथा वॉचमैन जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन दो चरण की परीक्षाओं के बाद किया जाएगा। इसके टियर 1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्डटेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 की परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को टियर 2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा। वहीं, हवलदार के पदोंपर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षा के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed