फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   how many candidates will get a chance to appear in CBT 2-safalta

RRB NTPC 2022: जारी होने वाला है NTPC CBT 1 का रिजल्ट, जानें कितना जा सकता है कटऑफ और कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में शामिल होने का मौका

Thu, 06 Jan 2022 02:50 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 06 Jan 2022 02:50 PM IST
सार

रेलवे ने NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी करने का ऐलान किया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सवा करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
 

विज्ञापन
how many candidates will get a chance to appear in CBT 2-safalta
RRB - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। दरअसल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किये जाने हैं। गौरतलब है कि इन पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और यह 31 जुलाई 2021को समाप्त हुई थी। RRB ने CBT 1 का रिज़ल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा के साथ ही CBT 2 के आयोजन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। RRB के नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा 14 फरवरी 2022 से 18 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2022- Join Now की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

कितना जा सकता है कटऑफ :

NTPC के 35,277 पदों पर होने वाली भर्ती में नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को अभी और कई परीक्षाओं से गुजरना होगा। CBT 1 के परिणामों की घोषणा के बाद आयोजित होने वाली CBT 2 में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो CBT 1 में सफल होंगे। इस बार NTPCभर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्रों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है की जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 82,ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 79, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 73 और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 64 मार्क्स रह सकता है।
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में बैठने का मौका :

NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन इस भर्ती के जरिए 35,277 पदों को ही भरा जाना है। इसलिए रेलवे काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा के बाद ही बाहर करेगी। गौरतलब है कि रेलवे ने CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करने का ऐलान किया है। इसलिए रेलवे कुल 7,05,540 अभ्यर्थियों को CBT 2 में बैठने का मौका दे सकती है। हालांकि, अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed