SSC CGL Recruitment 2021: CGL की पिछली भर्तियों में कितने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा और इस परीक्षा में कितनी है प्रतिस्पर्धा, जानें यहाँ
कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 23 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास केंद्र सरकार की नौकरी का शानदार अवसर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। SSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 23 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। SSC ने 29 दिसंबर 2021को एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। वहीं, अगर आप SSCकी विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
पिछली भर्तियों में कितने अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा :
CGL भर्ती 2019 के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा में 9,78,103 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 1,25,279अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता पाई थी। इस भर्ती में अंतिम रूप से कुल 8421 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। वहीं, CGL भर्ती 2018के पहले चरण की परीक्षा में 8,37,000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 1,50,396 अभ्यर्थियों ने इसमें सफलता हासिल की थी। इस भर्ती के जरिए कुल 11,105 अभ्यर्थियों को नौकरी मिली थी।
सफल होने के लिए चरण चरण की परीक्षाओं में लेना होगा हिस्सा :
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा,जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड,अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए)से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200अंको का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTETसमेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।