Delhi High Court Recruitment 2022: हाईकोर्ट में निकली है मोटी सैलरी वाली नौकरी, आज से शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
दिल्ली हाईकोर्ट में ज्यूडिशियल सर्विस रिक्रूटमेंट 2022 के तहत कुल 123 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
विस्तार
अगर आप भी ज्युडिशियल सर्विस में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ दिन पहले ज्यूडिशियल सर्विस रिक्रूटमेंट 2022 के तहत कुल 123 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है जो 20 मार्च 2022 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और भर्ती से जुड़ी तमाम डिटेल्स ले सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 मार्च 2022 को किया जाएगा। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट्स किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिएसफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs Magazine PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपनापूरा सकते हैं।
किस श्रेणी के हैं कितने पद
अनारक्षित- 83
अन्य पिछड़ा वर्ग - 0
अनुसूचित जाति - 08
अनुसूचित जनजाति - 29
कुल -123
न्यूनतम योग्यता व आयुसीमा
दिल्ली हाईकोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी वर्तमान में किसी कोर्ट में वकालत कर रहा हो। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष व अधिकतम आयुसीमा 32 वर्ष है। आयु की गणना एक जनवरी 2022 से की जाएगी। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
चयन व वेतन
दिल्ली उच्च न्यायालय की ज्यूडिशियल सर्विस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्री और मेंस परीक्षा के आधार किया जाएगा। इसकी प्रारम्भिक लिखित परीक्षा 27 मार्च को होनी है जो बहुविकल्पीय होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक प्री एग्जाम में निगेटिव मार्किंग प्रक्रिया भी लागू होगी। जानकारी के मुताबिक इन पदों पर सफलत उम्मीदवारों को न्यूनतम 56,100 रुपए से लेकर अधिकतम 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिल सकती है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलताद्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहलीबार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंतकोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।