फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   high court decision on teachers recruitment in up.

यूपी: 15000 शिक्षक भर्ती मामले में नई खुशखबरी

Mon, 16 Mar 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 16 Mar 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
high court decision on teachers recruitment in up.

सहायक अध्यापकों के 15000 पदों पर भर्ती के लिए आयु की गणना अब एक जुलाई 2015 तक होगी। हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयु गणना के लिए जारी कट ऑफ डेट एक जुलाई 2014 को गलत करार दिया है। कोर्ट का मानना है कि आयु की गणना विज्ञापन जारी करने वाले वर्ष के आगे वर्ष तक की जानी चाहिए।

विज्ञापन


विमल चंद्र मिश्र सहित लगभग डेढ़ सौ अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने परिषद को पूर्व में जारी विज्ञापन का खंडन प्रकाशित कर आयु सीमा की नई तिथि के साथ विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया है। याचीगणों का कहना था कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 26 दिसंबर 2014 को परिषदीय स्कूलों में 15000 पदों पर सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की थी। इसमें न्यूनतम आयु की कट ऑफ डेट एक जुलाई 2014  रखी गई। कहा गया कि आयु गणना की धारा छह के मुताबिक कट ऑफ डेट विज्ञापन जारी करने वर्ष से आगे के वर्ष में होनी चाहिए। अर्थात विज्ञापन यदि वर्ष 2014 में जारी किया गया तो कट ऑफ डेट एक जुलाई 2015 होनी चाहिए। परिषद ने गलत आदेश पारित कर एक जुलाई 2014 कर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार का कहना था कि नियमानुसार अभ्यर्थी की आयु नियुक्ति के समय 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। यदि कट ऑफ डेट 2015 रखी जाएगी तो बहुत से ऐसे लोग नियुक्ति पा जाएंगे जो 21 वर्ष से कम होंगे। कोर्ट ने इस दलील को अस्वीकार करते हुए कहा है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिसूचना जारी करने में गलती की है। याचिका स्वीकार करते हुए कट ऑफ डेट एक जुलाई 2015 करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीसी की रिक्त सीटों पर प्रवेश 17 से

high court decision on teachers recruitment in up.

बीटीसी प्रशिक्षण 2013 की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश के डायट एवं निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से मेरिट जारी कर दी गई है।

रिक्त सीटों पर प्रवेश 17 मार्च से शुरू होगा, जो 23 मार्च तक चलेगा। प्रवेश के बाद 24 मार्च से प्रशिक्षण भी प्रारंभ हो जाएगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश नीना श्रीवास्तव ने बताया कि मेरिट विभाग की वेबसाइट http://upbasiceduboard.gov.in/  पर देख सकते हैं। फ्री सीटों पर प्रवेश 17 से 20 मार्च तक होगा जबकि निजी संस्थानों के लिए 23 मार्च को होगा।

मेरिट--------------महिला-----------------------पुरुष
श्रेणी का नाम ---कला----विज्ञान वर्ग----कला----विज्ञान
सामान्य--------200.58 - 198.60-----193.99 - 202.79
ओबीसी--------199.75 - 198.24---193.59 - 202.00
एससी---------185.97 - 174.51----180.77 - 182.84
एसटी---------168.22 - 177.67----159.52 - 141.64

विशेष आरक्षण श्रेणी
दृष्टिबाधित विकलांग---170.58 - 172.47
श्रवणह्रास विकलांग----173.15 - 169.50
चलन क्रिया विकलांग---188.21 - 189.89
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी--165.44 - 166.56
भूतपूर्व सैनिक स्वयं--------------- 130.78

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed