सात दिन बारिश करा के मद चूर हुआ, देवराज कर जोर शरण में आए हैं।
कहा प्रभु क्षमा करो सारे अपराध मेरे, हम मूढ़ तुम्हें पहचान नहीं पाए हैं।
हम से बड़ा तो ये गोवरधन हो गया है, जिसे आप मात्र एक उँगली छुवाए हैं।
जय हो गोवरधन जय हो कन्हैयालाल, सब मुक्त कंठ जयकार ये लगाए हैं।
-इन्द्र प्रसाद लोधी 'रत्नेश'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X