Sarkari Bharti: अग्निपथ के विरोध के बीच, यहां निकलीं 26 हजार नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
HSSC CET Recruitment 2022: यह भर्ती प्रक्रिया सूबे के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त कुल 26,000 पदों को भरने के लिए हैं, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं-
विस्तार
HSSC CET Recruitment 2022: अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बेरोजगारों द्वारा किए गए बवाल के बीच, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग घोषणाओं और सौगातों का दौर जारी है। इसी बीच, एक और राज्य में बड़ी भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती प्रक्रिया सूबे के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त कुल 26,000 पदों को भरने के लिए हैं, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं-
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कई विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के 26 हजार पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) से गुजरना होगा। एचएसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Haryana SSC CET Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 'HSSC CET Registration'वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: पहले खुद को पंजीकृत करें फिर आवेदन पत्र भरें।
- चरण 4: सही आकार में आवश्यक विवरण और दस्तावेज दर्ज करें।
- चरण 5: इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद को सहेज लें।
- चरण 6: सबमिट करने से पूर्व आवेदन पत्र का अवलोकन कर लें।
- चरण 7: साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।