फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana SI Admit Card 2021: The date of recruitment of Inspector has been announced, know when the candidates will be able to download their admit card-safalta

Haryana SI Admit Card 2021: दरोगा भर्ती की तारीख का कर दिया गया है ऐलान, जाने कब से डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड

Thu, 09 Sep 2021 12:05 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 PM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने एसआई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट जारी करने के संबंध में ऑफिशियल नोटिस जारी कर सूचना दे दी है। इस ऑफिशियल नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए 26 सितंबर को परीक्षा कराई जानी है। 

विज्ञापन
Haryana SI Admit Card 2021: The date of recruitment of Inspector has been announced, know when the candidates will be able to download their admit card-safalta
haryana police - फोटो : safalta

विस्तार

अगर आपने भी उपनिरीक्षक एसआई की भर्ती के लिए आवेदन किया था तो अब इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराए जाने वाली तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानि एचएसएससी ने उपनिरीक्षक एसआई 2021 भर्ती की एग्जाम डेट जारी कर दी है। इस संबंध में आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी उम्मीदवारों को सूचना दे दी है। इस भर्ती के लिए 19 जून से लेकर 2 जुलाई तक आवेदन किए गए थे जिसके लिए लिखित परीक्षा 29 अगस्त को कराई जानी थी लेकिन किन्हीं कारणवश इस एग्जाम शेड्यूल को एग्जाम डेट से पहले ही रद्द कर दिया गया था। अब नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यह लिखित परीक्षा 26 सितंबर को सम्पन्न कराई जाएगी। इसके अलावा एचएसएससी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा की एग्जाम डेट और शेड्यूल के संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की एसआई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपना एडमिट कार्ड 19 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन

अपने आने वाले Haryana SI परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें    

 

कैसे शुरू करें तैयारी 

अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed